जल शक्ति मिशन अभियान की 3 सदस्यीय टीम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया दौरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान की 3 मेंबरी टीम ने अमृतसर बल्क वाटर सप्लाई स्कीम (एबीडब्लयूएसएस) प्रोजेक्ट का दौरा किया। टीम में जल शक्ति अभियान के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण वर्मा, वैज्ञानिक डा. शशिकांत और जिले के नोडल अधिकारी सतनाम सिंह शामिल थे। सीनियर कंस्ट्रक्शन मैनेजर अश्वनी शर्मा ने बताया कि आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 45 टंकियों के निर्माण कराया जा रहा है। 10 लाख लीटर की 9, 15 लाख लीटर की 9 और 20 लाख लीटर की 27 टंकियां निमार्णाधीन हैं। 112 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम का चल रहा है, जो वल्ला स्थित प्लांट को शहर की टंकियों के साथ जोड़ेगी। 24 पुरानी टंकियों का नवीनीकरण भी इस प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। वल्ला के पास 44 करोड़ लीटर प्रतिदिन समर्थता वाले आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। प्रोजेक्ट से शहर में साफ पानी की निरंतर सप्लाई की जाएगी, जो कि अभी 10-12 घंटों के लिए की जाती है। प्रोजेक्ट के तहत आने वाले समय में शहर को अपर बारी दोआब नहर के पानी को साफ करके घर-घर सप्लाई किया जाएगा। भारत भूषण ने कहा कि पंजाब में भूजल का स्तर काफी तेजी से नीचे गिर रहा है। पंजाब के 153 ब्लाक में से 117 को डार्क जोन घोषित किया जा चुके हैं जिसमें अमृतसर के सभी 10 ब्लॉक शामिल हैं। प्रोजेक्ट से आने वाले समय में जहां शहर में पानी की सप्लाई भूजल से सतही पानी से की जाएगी। जिससे न सिर्फ भूजल के स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से लंबे समय तक शहर के लोगों को लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *