फाजिल्का अस्पताल में डॉक्टर के साथ बदतमीजी:पुलिस बुलाने के बाद भागा, लड़ाई-झगड़े के मामले में इलाज कराने आया था

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में आज एक मरीज ने डॉक्टर के साथ बदतमीजी की। लड़ाई झगड़े को लेकर दाखिल होने आए मरीज ने जमकर हंगामा किया l इसके बाद मौके पर पुलिस भी बुलाई गई l हालांकि जब तक पुलिस पहुंची मरीज अस्पताल से चला गया l डॉक्टर द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर निखिल ने बताया कि लड़ाई-झगड़े के मामले में एक व्यक्ति अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल होने के लिए आया l जहां पर माइनर ओटी के अंदर उसके साथ करीब 10 लोग दाखिल हो गए, जिन्होंने बिना परमिशन के वीडियो बनाना शुरू कर दिया l रोकने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया गया l डॉ निखिल का आरोप है कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में था l हालात बिगड़ते देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी l मौके पर पीसीआर पुलिस कर्मचारी पहुंचे l पुलिस ने कहना है कि उनके आने से पहले उक्त व्यक्ति अस्पताल से चला गया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *