अबोहर में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिस को देख घबराए

फाजिल्का के अबोहर में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने तीन युवकों को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सीआईए स्टाफ इंचार्ज रुपेन्द्र सिंह के अनुसार, एसआई अमरीक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना पर रामसरा गांव के पास गश्त के दौरान तीन संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नानक नगरी अबोहर का आदिल और रामसरा के रहने वाले सुरजीत कुमार और पवन कुमार शामिल हैं। बहाववाला थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन के स्रोत का पता लगाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *