लुधियाना में कोविड एक्टिव:आज 4 केस नए मिले,मरीजों में 2 पुरुष और महिलाएं,अभी तक 3 की मौत

पंजाब के लुधियाना में कोविड एक्टिव हो रहा है। सेहत विभाग भी लगातार टेस्टिंग पर जोर दे रहा है। कोविड की लेटेस्ट रिपोर्ट मुताबिक आज 4 नए कोविड के मामले सामने आए है। इन मरीजों में दो पुरुष (51,65) और 2 महिलाएं (42,63) है। शहरी इलाके से 4 मरीज अभी तक मिले है। कोविड से 3 लोगों की अभी तक हो चुकी मौत कोविड के कुल मरीजों की संख्या अभी तक 64 हो चुकी है। 34 मरीज ऐसे है जो घरों में आइसोलेट है। कुल 27 कोविड के अभी तक एक्टिव केस है। 23 मरीज होम आइसोलेट है। कोविड से अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। सेहत विभाग द्वारा लोगों से अनुरोध किया गया है कि यदि किसी मरीज को कोविड के लक्षण नजर आए तो वह तुरंत अपनी जांच करवाए। कोविड के ये है प्रमुख लक्षण सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर मुताबिक कोविड के प्रमुख लक्षण-बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में कठिनाई होना है। इस तरह के मरीज खुद को परिवार से अलग कमरे में आइसोलेट कर ले। मास्क पहनें और निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लें। हाथ की स्वच्छता बनाए रखें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।घर के अंदर उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *