पंजाब के मानसा में किसान लैंड पुलिंग पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान 26 जून को विधायक डॉक्टर विजय सिंगला के घर का घेराव करेंगे। मामला गांव ठूठियावाली की 212 एकड़ जमीन से जुड़ा है। पंजाब सरकार ने इस जमीन को लैंड पुलिंग पॉलिसी के तहत अधिग्रहित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। किसान नेता रुलदू सिंह मानसा ने कहा कि इस नीति से किसान बेजमीन हो जाएंगे। किसानों ने जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है। उनका कहना है कि वे अपनी जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं देंगे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है, तो आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। विधायक के घर का घेराव 3 घंटे तक किया जाएगा।


