ट्यूबवेल , वाटर सप्लाई पाइप डालने का किया उद्घाटन

अमृतसर| सेंट्रल हलका से विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 55 गली गंडा वाली में नए ट्यूबवेल को शुरू करवाने और वार्ड 69 नीवी आबादी में नई वाटर सप्लाई पाइप डालने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलका में लगभग 35 नए ट्यूबवेल शुरू करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 69 क्षेत्र में पहले किसी भी सरकार ने वाटर सप्लाई पाइप नहीं डाली हुई थी, जिससे लोगों को पीने के पानी की काफी किल्लत आ रही थी। उन्होंने कहा कि नीवी आबादीक्षेत्र में मिट्टी डालकर ऊंचा किया गया है। सीवरेज भी डलवा दिया गया है। अब रेलवे की लाइन होने के कारण पूरी तरह से सीवरेज नहीं डल पाया है। सोमवार को रेलवे अधिकारियों से मीटिंग करके सीवरेजडालने की मंजूरी लेकर पूरी तरह से सीवरेज डालकर लोगों को सहूलियतदिलवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *