पलामू के तरहसी प्रखंड में गोइंदी से हिंदिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया शुक्रवार को तेज बहाव में बह गई। इससे पारटांड, हिंदीया और पुरनी हिंदीया गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। इस घटना से लगभग 600 परिवार प्रभावित हुए हैं। चार वर्षों में ही पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई यह पुलिया 2021 में बनाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता खराब थी। इसी कारण मात्र चार वर्षों में ही पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहाड़ी क्षेत्र से आए तेज पानी के बहाव ने सड़क को भी नुकसान पहुंचाया है। मार्ग के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे और दरारें बन गई हैं। अब पैदल चलना भी खतरनाक हो गया है। यह मार्ग तीनों गांवों के लिए महत्वपूर्ण स्थानीय निवासी रामलाल पासवान ने बताया कि पिछली बारिश में कलभट्ट के ऊपर से पानी बहता था। लेकिन इस बार तेज बहाव ने पूरी पुलिया को बहा दिया। यह मार्ग तीनों गांवों के लिए महत्वपूर्ण था। इससे लोग अस्पताल, बाजार, स्कूल और सरकारी कार्यालयों तक जाते थे। तरहसी प्रखंड प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने पुलिया की तत्काल मरम्मत की मांग की है।


