आरोपी बाऊ पर चोरी का एक पर्चा, लूट की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल की बाइक बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना गेट हकीमां पुलिस ने राह चलते व्यक्ति से स्कूटी लूटने वाले 2 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में गांव कोहाली के रहने वाले बाऊ और कैप्टन शामिल हैं। इस संबंधी एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर मनजीत कौर, एएसआई हरजीत सिंह और टीम ने आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। 14 जून को विनोद कुमार निवासी प्रेम नगर अपने साथी सुखजीत सिंह उर्फ बुग्गा के साथ स्कूटी पर रामबाग स्थित गोदाम से घर जा रहा था। सुबह करीब 9:45 बजे किला गोबिंदगढ़ के पास दो बाइक पर सवार चार युवक आए। उनके चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे। उन्होंने स्कूटी के आगे अपनी बाइक लगाकर विनोद की स्कूटी छीन ली और फरार हो गए। थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को काबू करके लूट की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल की बाइक को बरामद किया है। बाकी के फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। काबू आरोपी कैप्टन के खिलाफ पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *