अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष आयोजन:कोरबा में श्रम मंत्री देवांगन समेत हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास; आसन और प्राणायाम सिखाए गए

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसईसीएल में ‘योग से योग्य’ बूटकैंप के सातवें दिन महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र हुआ। इसमें एसईसीएल की प्रथम महिला और श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दुहन और उपाध्यक्ष इप्सिता दास सहित अन्य सदस्य शामिल हुईं। ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशिक्षिकाओं ने कई आसन और प्राणायाम कराए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास किया। जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने स्वस्थ जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रम मंत्री देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में योग दिवस मनाया गया। भारत समेत 177 देशों ने इस अवसर को स्वीकारा। शासकीय साडा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीपी नगर में आयुष विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरित योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा ने भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *