योगासन और प्राणायाम के साथ सामूहिक योगाभ्यास:कांकेर में सांसद भोजराज नाग समेत अधिकारी, छात्र-छात्राएं शामिल; स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

कांकेर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएमश्री नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद नाग ने कहा कि योग और अध्यात्म की भारत की प्राचीन परंपरा को पूरे विश्व ने अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक मान्यता मिली है। उन्होंने बताया कि योग से शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ती है। यह विकारों को दूर करता है और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प सांसद ने कहा कि वर्तमान में व्यस्तता के कारण लोगों की जीवन शैली विकृत हो गई है। इससे वे कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से तन और मन का सकारात्मक विकास होता है। कार्यक्रम में सभी ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष अरूण कौशिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने योगासन और प्राणायाम की कई मुद्राओं का अभ्यास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *