अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रखी गई। योग सत्र ओम की मंगल ध्वनि के साथ शुरू हुआ। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि योग-प्राणायाम-ध्यान की त्रिवेणी शरीर, मन और बुद्धि को मजबूत बनाती है। प्रतिभागियों को शिथलीकरण की प्रक्रिया, कड़ी संचालन और गर्दन के लिए योगाभ्यास सिखाया गया। ‘योग दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह’ मुख्य अतिथि दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज विश्व के 170 देशों में योग को अपनाया जा रहा है। योग भारत की सनातन और प्राचीन संस्कृति की देन है। यह शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। विधायक यादव ने कहा कि योग से आयु बढ़ती है। भारतीय परंपरा में वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा को अपनाया गया है। मनुष्य तभी सुखी रह सकता है, जब उसका तन-मन स्वस्थ हो। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। स्टेडियम परिसर में लगाया पौधा कार्यक्रम में सभी ने योग को अपनाने की शपथ ली। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्टेडियम परिसर में पौधरोपण किया।


