जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर बेकाबू होकर पलटी बस:3 यात्री घायल, जिला अस्पताल रेफर, ओवरटेक करने की वजह से हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ में शनिवार को जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर भानपुरी के नजदीक एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 3 से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल हादसे की वजह ओवरटेक बताई जा रही है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। बस में करीब 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। बीच रास्ते भानपुरी के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 3 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी खबर पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि, हादसे में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस घायलों की हिस्ट्री खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *