लुधियाना में बच्चे पर धारदार हथियार से हमला:ताया ने जमकर पीटा,सिर पर मारा प्लास, शरीर पर लगे 100 टाकें

लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कनाडा से लौटे जसविंदर सिंह ने अपने ही 11 साल के भतीजे कवनूर सिंह पर पहले प्लास और फिर धारदार औजार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे भाई गगनदीप सिंह के नए घर की खुशी से ईर्ष्या में था, जिसका उद्घाटन अगले दिन होना था। हमले में मासूम भतीजे को 100 से ज्यादा टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी जसविंदर की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कुछ महीने पहले ही कनाडा से लौटा था पुलिस के मुताबिक, जसविंदर ने पहले बच्चे को ऊपर बुलाया और फिर उस पर बेरहमी से हमला किया। किसी तरह बच्चा नीचे भागकर बचा, तब जाकर परिजन उसे अस्पताल ले जा सके। SHO बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले ही कनाडा से लौटा था और भाई की तरक्की से परेशान था। ईर्ष्या के कारण जसविंदर सिंह ने भतीजे पर किया हमला एसएचओ ने बताया कि नए मकान का उद्घाटन शनिवार को होना था। ईर्ष्या के कारण जसविंदर सिंह ने गगनदीप के बेटे की हत्या की कोशिश की। एसएचओ ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *