कपूरथला में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार:व्यक्ति को गोली मारकर भागा, इलाज के दौरान हुई थी मौत

कपूरथला में आज पुलिस ने व्यक्ति की गोली मारी हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई सुलतानपुर लोधी पुलिस ने की है। डीएसपी सुलतानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी ने लटियावाल गांव के एक व्यक्ति को गोली मारी थी। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 5 जून को कुलबीर सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जितेंदर सिंह उर्फ विक्की, गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह ने सेवा सिंह को गोली मारी थी। जितेंदर सिंह को 6 जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब फरार आरोपी गुरप्रीत सिंह को भी पकड़ लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पर जालंधर और कपूरथला में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। नकोदर के थाना सदर में 2023 में दर्ज एक मामले में वह भगोड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *