गेवरा खदान में डीजल चोरी का मामला:वाटर टैंकर से डीजल निकालते तीन आरोपी गिरफ्तार, सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंपा

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित गेवरा खदान में डीजल चोरी का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने गेवरा वर्कशॉप पोस्ट के पास खड़ी वॉटर टैंकर से डीजल चोरी करते तीन आरोपियों को पकड़ा। सीआईएसएफ को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मशीन से पाइप के जरिए डीजल निकालकर डिब्बों में भर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में जनरल मजदूर रामकृष्णा, फिटर सतीश कुमार जायसवाल और जनरल मजदूर गिरजा शंकर शामिल हैं। मौके से तीन जरीकैन बरामद किए गए। एक कैन में 10 लीटर डीजल, दूसरे में 35 लीटर पानी था और तीसरा खाली था। वॉटर टैंकर (बीईएमएल मशीन नंबर 210) से डीजल निकालने के निशान भी मिले। सीआईएसएफ ने आरोपियों को दीपका थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर अपराध पंजीबद्ध करेगी। यह डीजल चोरी का पहला मामला नहीं है। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें मजदूरों की संलिप्तता पाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *