कपूरथला में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:9वीं में पढ़ती, मां बोली- आरोपी दो महीने से कर रहे थे परेशान

कपूरथला में एक 14 वर्षीय स्टूडेंट को शादी को झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाना सदर में दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता 9वीं कक्षा की स्टूडेंट है, जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैदोवाल में पढ़ती है। 18 जून को शाम 5 बजे वह बिना किसी को बताए घर से चली गई। अगले दिन जब वह घर लौटी तो उसने पूरी घटना का खुलासा किया। मुख्य आरोपी संजू, जो धोगड़ी जालंधर का रहने वाला है, पिछले दो महीने से लड़की को परेशान कर रहा था। वह अपनी मौसी पिंदर के घर पक्खोवाल गांव में रहता है। उसका साथी करन उर्फ भांजा भी इस मामले में शामिल है। पीड़िता की मां ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में संजू की मौसी पिंदर और उसके मामा के बेटे लक्की से बात की, तो उन्होंने गाली-गलौज की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *