अमृतसर में बैंक का रिकवरी एजेंट रिश्वत लेता काबू:50 हजार की दूसरी किश्त लेता दबोचा, 2 लाख मांगे थे

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर में पंजाब ग्रामीण बैंक के रिकवरी एजेंट जतिंदर पाल पिपलानी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एजेंट ने एक व्यक्ति से कर्ज मामले में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी और पहली किश्त ले चुका था। वहीं दूसरी किश्त लेने के टाइम उसे रंगे हाथों पकड़ा है। मकान कर्ज की अदायगी नहीं की अमृतसर के छेहरटा के एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने समय पर मकान कर्ज की अदायगी नहीं की थी। इस पर बैंक ने उसकी संपत्ति को गैर-कारगुजारी घोषित कर दिया। कर्ज वसूली के लिए रिकवरी एजेंट को फाइल सौंपी गई। मकान को जबरदस्ती कब्जाने की धमकी एजेंट ने शिकायतकर्ता को धमकी दी, कि वह पुलिस के साथ मिलकर उसके घर पर जबरदस्ती कब्जा कर लेगा। केस को पक्ष में निपटाने के लिए बैंक मैनेजर के नाम पर 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। एजेंट पहली किश्त के 50 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। अब बाकी 1.50 लाख रुपए के लिए दबाव बना रहा था। शिकायत पर टीम ने बिछाया जाल विजिलेंस ने शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एजेंट को 50 हजार रुपए की दूसरी किश्त लेते रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में बैंक मैनेजर की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *