अबोहर में कार मैकेनिक से मारपीट:पहले पैसे न देकर भागे युवक, बाद में साथियों संग लौटकर किया हमला

फाजिल्का जिले के अबोहर में एक कार मैकेनिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मैकेनिक हरिन्द्र सिंह की दुकान पर दो युवक कार की मरम्मत के लिए आए थे। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मैकेनिक ने लोगों की मदद से किया पीछा जानकारी के अनुसार मैकेनिक हरिन्द्र सिंह ने कार ठीक होने के बाद जब मेहनताना मांगा, तो युवक पैसे दिए बिना कार लेकर भाग निकले। हरिन्द्र ने आसपास के लोगों की मदद से मलोट रोड तक उनका पीछा किया। इस दौरान युवकों ने उसे कार से कुचलने का प्रयास भी किया। काफी दूर जाकर मैकेनिक ने दोनों युवकों को पकड़ लिया, जहां उनके बीच तीखी बहस हुई। दुकान पर जमकर तोड़फोड़ कुछ देर बाद युवक अपने अन्य साथियों को लेकर मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कार से हमला कर मैकेनिक को घायल भी कर दिया। आसपास के लोगों ने एक आरोपी को तेजधार हथियार के साथ पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को सिटी वन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लोगों ने एक को पकड़ा, बाकी फरार हरिन्द्र ने बताया कि इसके आधा पौने घंटे बाद उक्त युवक अपने कुछ साथियों को बाइकों पर साथ लेकर हथियारों संग आए और आते सार ही उसके बाइक को तोडना शुरू कर दिया। उसने काफी शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्र हुए। जिस पर हमलावर युवकों में से एक युवक को उन्होंंने काबू कर लिया, जबकि बाकी युवक भाग गए। शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस पकड़ा गया युवक पंजपीर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी जिस पर एएसआई लाल चंद मौके पर पहुंचे और उक्त युवक को काबू कर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *