योग करने से शरीर रहता है निरोग

बोकारो | रामनगर कॉलोनी चास स्थित एनएससी कोचिंग संस्थान में शनिवार को विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के विद्यार्थी और एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र के बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर योग किया। संस्था की निर्देशिका नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि योग हमारी विरासत में रहा है और स्वस्थ तन मन के लिए योग अत्यंत जरूरी है। संचालक अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि योग करने से शरीर निरोग रहता है। योगा कोच संजू सिंहा ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से हम अनेक तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *