सिटी रिपोर्टर | बोकारो एसएनए छऊ केन्द्र, चंदनकियारी में शनिवार को विश्व योग दिवस व विश्व संगीत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केंद्रीय गाइडलाइन के अनुरूप चार चरणों में योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में छऊ नृत्य के कलाकारों ने प्रभात फेरी निकाली। रोजाना करो योग, रहो निरोग के नारा से पूरा चंदनकियारी गूंज उठा। प्रभातफेरी के बाद योगासन कार्यक्रम हुआ और उसके बाद सभी ने स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत के प्रति संकल्प को दोहराते हुए इसकी शपथ ली। अंत में योगः कर्मसु कौशलम थीम पर आधारित बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स (चित्रकला) की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रसिद्ध कलाकार सुनील मोदी के निर्देशन में बच्चों ने योग पर केंद्रित पेंटिंग्स बनाई। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी, योग गुरु गणेश पाल, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोराई, एसएनए छऊ केंद्र के दिलीप कुमार जेना, बिजय कुमार, आशुतोष आदि थे।


