बोकारो | चिन्मय विद्यालय बोकारो में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाई गई। संगीत विभाग द्वारा योग पर आधारित गीत गाकर सभी का स्वागत किया गया। प्राचार्य सूरज शर्मा व शारीरिक शिक्षा विभाग ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग, चतुर्थ, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। वरीय शारीरिक शिक्षक हरिहर पांडेय ने सूर्यनमस्कार का प्रदर्शन किया एवं सभी को इसके महत्व को समझाया।


