बोकारो | चिन्मय विद्यालय बोकारो में शनिवार को शिक्षकों के सतत विकास के लिए शिक्षण पर अभिभावकों को शिक्षा विषय पर सीबीएसई की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वागत करते हुए प्राचार्य सूरज शर्मा ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से शिक्षक नई नीति, नई कौशल, नई कला से अवगत होते हैं। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने दोनों रिसोर्स पर्सन कंचन सिंह व सोनी कुमारी का आभार जताया। बतौर रिसोर्स पर्सन कंचन सिंह व सोनी कुमारी ने बताया कि कैसे सीखने की कोई उम्र नहीं होती।


