बोकारो | सेक्टर-12 स्थित पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रेवरेंड डॉ. डीएन प्रसाद, सीएओ रीता प्रसाद तथा प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद, शिक्षक व छात्र सम्मिलित हुए। योग के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न पोस्टरों से स्कूल को सजाया गया। प्राचार्या डॉ. प्रसाद ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसके पश्चात प्रमुख खेल शिक्षिका बिभा मिश्रा की देखरेख में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की गतिविधियां कराई गईं।


