बोकारो | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-4 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बीएसएल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक चित्तरंजन महापात्रा, सुरेश रंगानी, राजश्री बनर्जी, सीआर मिश्रा, बीजीएच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी करुणामय आदि शामिल हुए।


