आर्ट ऑफ लिविंग ने किया योग

बोकारो | आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो की ओर से शनिवार को सेक्टर-4 स्थित कृपा भवन में वरीय सदस्य हरिशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में योग कराया गया। सभी अनुयायियों ने प्राणायाम, भस्तिका, अनुलोम विलोम, नौकासन, चक्रासन सहित कई आसन का अभ्यास किया। त्रिपाठी ने कहा कि योग से खुद को जोड़ने की कला को ही योग कहते हैं। किरन मिश्रा ने कहा कि योग करने से जीवन दीर्घायु होती है। कुसुम गुप्ता ने कहा कि मनुष्य योग एवं सत्संग, भजन से शारीरिक लाभ उठा सकता है। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में सभी को तनाव मुक्त जीवन शैली को अपने जीवन में उतारने के लिए योग अपनाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *