बोकारो थर्मल | केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य डॉ. बीआर डे को रांची में आयोजित तीन दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन में कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु व उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के उपायुक्त डीपी पटेल द्वारा स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां डीपी पटेल ने केंद्रीय विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति, शैक्षणिक प्रदर्शन, गैर शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीआर डे की प्रयास की सराहना व प्रशंसा की। डॉ. बीआर डे ने उपायुक्त का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें आश्वासन दिया है कि भविष्य में और बेहतर करेंगे।


