योग को प्रत्येक दिन की कार्यशैली में शामिल करें

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में योग दिवस का आयोजन किया गया। यहां डीवीसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, महाप्रबंधक एफजीडी राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक केसी शर्मा एवं डीजीएम हेल्थ एसके झा लोगों को योग के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान एवं डीवीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। यहां डीवीसी संरक्षा विभाग के कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार एवं सीआईएसएफ के जवान ने योग कराया। मौके पर डीवीसी के अजय केस, शशि शेखर, राकेश कुमार, मनीष चौधरी, प्रशांत कुमार, शैलेंद्र कुमार, एमके चौधरी, सूरज तिवारी, सदन सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *