सरायकेला| आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्र ने अपने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिओम नगर रोड नंबर 4 से सटे एक मकान का है। आदित्यपुर हरिओम नगर रोड नंबर 4 के पास किराए के मकान में रहने वाले 19 वर्षीय शुभम कुमार ने बीती रात अपने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के पहुंचने पर आदित्यपुर पुलिस, गम्हरिया अंचल निरीक्षक सह मजिस्ट्रेट प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक शुभम के पिता ललन ठाकुर जो कोलकाता में रहते हैं। बीती रात शुभम एवं उसके पिता में फोन पर बातचीत हुई थी। शनिवार सुबह जब शुभम के फोन पर कॉल कर रहे थे, तो वह रिसीव नहीं कर रहा था। शुभम के पिता ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। बाद में शुभम के कमरे पर पहुंचे मकान मालिक ने पाया कि कमरा भीतर से बंद है और कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई। पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।


