चाईबासा| चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा चतुर्थ रक्तदान सह निशुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन 22 जून 25 को स्थानीय खिरवाल बैंक्वेट हाल सदर बाजार में किया गया है। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे जिले के उपायुक्त चन्दन कुमार द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमण टूटी भी उपस्तिथ रहेंगे। रक्तदान शिविर में जमशेदपुर ब्लड कोष एवं चाईबासा ब्लड कोष के कुशल तकनीशियन द्वारा रक्त संग्रहित किया जाएगा। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।


