योग स्वस्थ शरीर के लिए स्थायी समाधान : प्राचार्य

भास्कर न्यूज| चाईबासा सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विशेष प्रार्थना सभा में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि योग की जन्मस्थली भारत है और यह पूरे विश्व को एक उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से ही योग को वैश्विक पहचान मिली। हमारे जीवन में जिस प्रकार से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ रही हैं, ऐसे में योग हमारे स्वास्थ्य के लिए स्थायी समाधान है। योग मस्तिष्क और शरीर का संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षक के तौर पर सुनील कुमार प्रजापति उपस्थित थे जिन्होंने बच्चों को योग संबंधी मार्गदर्शन देते हुए विभिन्न प्रकार के व्यायाम और प्राणायाम को प्रार्थना सभा में करवाया और योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया। शिक्षिका इशिका कुमारी व छात्रा पियाली सामुई ने भी दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक ओमीर चंद्र दास के मार्गदर्शन में योग गीत प्रस्तुत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *