मध्य प्रदेश ब्लाइंड गोलबॉल की महिला की टीम गोंदिया (महाराष्ट्र) रवाना हुई| इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन और पैरागोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, महाराष्ट्र के तत्वावधान में 26 से 28 दिसंबर तक गोंदिया में चौथी ब्लाइंड महिला राष्ट्रीय गोलबॉल चैंपियनशिप जिला क्रीड़ा संकुल गोंदिया में आयोजित की जा रही है। महिला टीम में निकिता कनाठे, अंकिता साहू, शालोनी धनवारे, दीपिका पटेल, पूजा यादव, शीतल यादव और टीम की कोच मुस्कान चावड़ा, टीम मैनेजर फरदीन खान और एस्कॉर्ट प्रफुल लिखितकर भी शामिल हैं। रोक्सर लाइफ लॉन्ग प्राइवेट लिमिटेड के राष्ट्रीय प्रमुख हर्षल भटनागर ने टीम को शुभकमनाएं दी। मध्य प्रदेश ब्लाइंड एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद शाहिद, कपिल यादव, संदीप कुमार मंडल, कृतिका चार्वे और कंचन पटेल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि आशा है टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।


