सिंगरौली जिले में शासन की योजनाओं में सहभागिता निभाने वाली नई संस्थाओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बुधवार से जिला कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुआ। कार्यक्रम से पहले सत्र में जन अभियान परिषद सिंगरौली सहित नई संस्थाओं को उनके कार्यों और उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बताया कि गौशाला संरक्षण जल संरक्षण जैविक कृषि के संबंध में उन्हें कैसे काम करना है। इसके अलावा संस्था प्रमुखों को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी भी दी गई। दूसरे सत्र में प्रोजेक्ट के माध्यम से यह सभी को समझाया गया कि नेतृत्व संचार और सामाजिक सहभागिता कैसे की जा सकती है? कार्यक्रम कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है और दो दिनों तक यह आवासीय प्रशिक्षण के रूप में चलता रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के रामसूरत विश्वकर्मा, श्रीनिवास श्रीवास्तव, शिवप्रसाद साहू, शिवचरण कुशवाहा, जग प्रसाद विश्वकर्मा, द्वारिका कुशवाहा, मनोहर लाल वर्मा, रमेश गुर्जर, यदुवंश यादव, रजनी साहू, उमाशंकर व्यास, गौरव व्यास, विवेकानंद द्विवेदी, शिवेंद्रधर द्विवेदी सहित परामर्श दाता समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।


