कॉर्न से बने टेस्टी स्नैक्स, झटपट बनें और पेट भी भरें

भास्कर न्यूज। लुधियाना हल्के और हेल्दी स्नैक्स की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में कॉर्न यानी मक्का से बने स्नैक्स स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं। इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और विटामिन बी भरपू​र मात्रा में होते हैं। खास बात यह है कि ये पेट भी भरते हैं और बार-बार भूख लगने से बचाते हैं। जानिए कॉर्न से बने 4 ऐसे हेल्दी स्नैक्स जो 10-15 मिनट में तैयार हो जाते हैं और सभी को पसंद आते हैं। कॉर्न से बने ये स्नैक्स स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देते हैं। ना तले-भुने होते हैं और ना ही बनाने में समय लगता है। इन्हें आप सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम की चाय के साथ मजे से खा सकते हैं। गर्मियों में हल्के, पौष्टिक और टेस्टी स्नैक्स की तलाश है तो इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें। {स्पाइसी मिक्स्ड कॉर्न चाट : अगर आप झटपट कुछ चटपटा और हेल्दी चाहते हैं तो मिक्स्ड कॉर्न चाट एक बेस्ट ऑप्शन है। {सामग्री : 1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न, 1/4 कप उबली हुई राजमा, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस, चाट मसाला, नमक, हरा धनिया। {विधि : सभी चीजों को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से नींबू और धनिया डालें। ये हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चाट है, जो वजन घटाने वालों के लिए भी फायदेमंद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *