लुधियाना| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्लिप बताती है कि किस उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र किस शहर में है। परीक्षा 25 से 29 जून तक दो पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय चार शहर चुनने का विकल्प मिला था। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन-चार दिन पहले जारी होगा। परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। हॉल टिकट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा।


