लुधियाना| मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह साहिब में शनिवार को पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने श्रद्धापूर्वक गुरु साहिब के दर्शन किए, ‘सर्वहित’ की अरदास की और गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया। प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुघर से उन्हें विशेष श्रद्धा है। दर्शन उपरांत उन्होंने पंगत में बैठकर लंगर भी ग्रहण किया। इस मौके पर अमरजीत सिंह टिका, नवप्रीत सिंह बिंद्रा और सुखविंदर पाल सिंह सरना सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।


