श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर विवाह किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना एकता क्लब की ओर से महेंद्र नगर में श्रीमद् भागवत कथा करवाई जा रही है। इसमें कथा वाचक पंडित अवधेश पांडे ने द्वारकाधीश रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया। इस प्रसंग को सुनाते हुए पंडित ने बताया कि रुक्मिणी ने श्री कृष्ण को मन में ही अपना पति मान लिया और विवाह करने के इच्छा की। इस दौरान रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल से तय किया। इसके बाद रुक्मिणी ने एक पत्र के माध्यम से श्री कृष्ण को संदेश भेजा और अपनी इच्छा व्यक्त की। इसके बाद श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण किया। रुक्मिणी के भाई ने युद्ध किया और हार गया। इसके बाद उन्होंने विवाह किया। इसके दौरान कृष्णा पंडित प्रमोद यादव, विजय कश्यप, शिवकुमार पांडे, वीरू सिंह, घनश्याम वर्मा, ओम वर्मा, प्रधान मुनींद्रनाथ, दयाशंकर ठाकुर, अमित तिवारी, रमेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *