सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में योगाभ्यास

चाईबासा| झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश मौ० शाकिर एवम सचिव रवि चौधरी के तत्वाधान में शनिवार को सीएम स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय चाईबासा में “विश्व योगा दिवस” के रूप में मनाया गया। सूरज कुमार ठाकुर ने बच्चे को जानकारियां दी की “आज की इस तनाव भारी जिंदगी में जहां एक ओर लोग तनाव से ग्रस्त होने पर अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं। वही दूसरी ओर लोगो को कुछ समय सुबह निकल कर योग करने से पूरा मन और शरीर स्वस्थ रहता हैं।” इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनिता सवैयां ने बच्ची को प्रतिदिन सुबह योग करने के लाभ के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में शिक्षक , शिक्षिका एवम पीएलवी अल्कमा रूही एवम आसिमा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *