मानसून हिमाचल में अटका, आज आगे बढ़ने की उम्मीद:16 जिलों में बारिश का अनुमान, दो में ओरेंज अलर्ट; 1 डिग्री गिरा तापमान

पंजाब की और बढ़ता मानसून हिमाचल प्रदेश में अटक गया है। बीते 24 घंटों में उसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। अगर इसमें हलचल होती है तो आज ये पंजाब में दाखिल हो जाएगा। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य से अब भी 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जो इस समय के मौसम के औसत से नीचे माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दिनों में मॉनसून के और आगे बढ़ने से तापमान में और गिरावट संभव है। पठानकोट-होशियारपुर में ओरेंज अलर्ट आज पंजाब के पठानकोट और होशियारपुर में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पूरा सप्ताह बारिश की संभावनाएं पंजाब में आगामी सप्ताह मौसम के लिहाज से बेहद सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने 22 जून से 27 जून तक के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। 22 जून को हालात और गंभीर हो सकते हैं क्योंकि उस दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 23 से 27 जून तक लगातार गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 24 और 25 जून को बारिश अधिक व्यापक हो सकती है और उस दिन भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *