29 जुलाई तक आवेदन और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा:जवाहर नवोदय विद्यालय तलवंडी माधो में 6वीं कक्षा में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर जवाहर नवोदय विद्यालय तलवंडी माधो में 2026-27 के लिए छठी कक्षा के लिए चयन परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जानी है, जिसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें दाखिला लेने वाले उम्मीदवार 29 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। वेबसाइट https://navodaya.gov .in/nvs/nvsschool/JA LANDHAR/en/home पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी https://navodaya.gov .in तथा https://cbseitms.rci l.gov.in/nvs पोर्टल पर अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस साल भी परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। पहली परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को और दूसरी 11 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे से होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 तय की गई है। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। ​देश भर के 654 स्कूलों में छठी क्लास में दाखिला दिया जाएगा। प्रत्येक जिले के कम से कम 75 प्रतिशत स्थान ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा तथा शेष स्थान जिले के शहरी क्षेत्र से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा भरे जाएंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बच्चो के लिए स्थान का आरक्षण संबंधित जिले की जनसंख्या के अनुपात में दिया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के आरक्षण के अतिरिक्त 27 प्रतिशत आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। कुल सीटों की एक तिहाई सीटें लड़कियों की भरी जाएंगी। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा छठी में अधिकतम अस्सी छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। परीक्षा के लिए छात्रों को केवल एक बार आवेदन करना होगा। यदि किसी छात्र ने पिछले साल प्रवेश के लिए आवेदन किया है, तो उनके आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण कोटे के माध्यम से प्रवेश पाने वाले छात्रों को कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा पास होना जरूरी है। जिनका जन्म 1 मई 2014 और 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। छात्र 2025-26 सत्र में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहा हो और इससे पहले पास न किया हो। एनआईओएस से पढ़ने वाले छात्रों को 15 सितंबर तक ‘बी’ सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा। दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *