अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन ने सूर्या एनक्लेव में मनाया योग दिवस

भास्कर न्यूज | जालंधर एनजीओ अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन और प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वुमन द्वारा भारतीय योग संस्थान के सहयोग से सूर्या एनक्लेव के रोज पार्क में योग दिवस मनाया गया। पूर्व इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस डॉ. सुरेन्द्र कुमार कालिया एवं कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. पूजा पराशर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। एनसीसी अधिकारी प्रिया महाजन की देखरेख में कॉलेज की छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने योग किया। शिक्षक शक्ति सिंह और रेखा उप्पल ने साधकों को योग क्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रमेश महेन्द्रू ने अपने संबोधन में जीवन में रोजाना योग करने का महत्व बताया। मुख्यातिथि ने फाउंडेशन के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। प्रिंसीपल डॉ. पूजा पराशर ने आए मेहमानों को मां की लाल चुनरी, फूलदान व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां सोसायटी अध्यक्ष पूर्व डीएसपी गुरनाम सिंह, मुकेश कालिया, हर्ष महेन्द्रू, जसविन्द्र सिंह धीरज, जसप्रीत सिंह, मंजीत सिह, विजय कुमार, दविंदर कालिया, नूपुर महेन्द्रू, प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *