एजीआई ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप 25 से, 4 कैटेगरी में होगी प्रतिभागिता

जालंधर| एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से 25 से 30 जून तक ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। 6 दिवसीय चैंपियनशिप जालंधर हाइट्स-1 और 2 में स्थित स्विमिंग पूल में होगी। एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुखदेव सिंह ने कहा कि खेलों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना सबकी अहम जिम्मेदारी है। युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करना समय की मांग है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवा ऊर्जा को भी सकारात्मक दिशा में ले जाते हैं, जिससे उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने में मदद मिलती है। स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरिंदर भांबरी के कहा कि चैंपियनशिप में अंडर-10, अंडर-15, अंडर-19 और सीनियर कैटेगरी के तहत प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकेंगे। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र, पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *