जालंधर| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर करवाए गए योग शिविर में मौजूद मुख्यातिथि सिरेश कुमार वर्मा, एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला के अलावा अमिताभ रुंगता एजीएम इलेक्ट्रिकल, अमित कुमार एजीएम सिविल, सूरज यादव मैनेजर कॉमर्शियल, सूर्या प्रताप इंचार्ज अॉपरेशन, मोहन पनवर सीएसओ, जसवंत कौर डीएसपी चीफ एयरपोर्ट सिक्योरिटी अफसर, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह व अन्य। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि योग आज के दौर में स्ट्रेस और अन्य बीमारियों को दूर करने के लिए बेहतर क्रिया है।


