एलपीयू में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जालंधर| एलपीयू ने छात्रों, स्टाफ सदस्यों, कर्मचारियों और एनसीसी/एनएसएस कैडेट्स को स्वास्थ्य रहने का संदेश देने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया। यूनिवर्सिटी कैंपस में आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरु डॉ. रामेश्वर ने योग सेशन करवाया। प्रतिभागियों को नाड़ी शोधन, कपालभाति और भ्रामरी जैसे प्राणायाम करवाए गए। इस मौके पर कर्नल दीपांकर सिंह (कमांडिंग ऑफिसर), और कर्नल विशाल मुंदर (एडमिन ऑफिसर) राज्यसभा सांसद और विवि के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *