मुरादाबाद में युवक मकान मालिक की बेटी लेकर फरार:भाई की हरकत में बहन भी बनी मददगार; 12 साल की बेटी को ढूंढ रहा पिता

मुरादाबाद में एक युवक मकान मालिक की 12 साल की बेटी को लेकर फरार हो गया। आरोप है कि उसकी इस हरकत में उसकी बहन और बहनोई ने भी उसकी मदद की। इस मामले में पुलिस ने SSP के आदेश पर 3 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। यहां एक मोहल्ले में रहने वाले पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके मकान में नईम और मिस्बा किराए पर रहते थे। इस दौरान उसकी 12 साल की बेटी से मिस्बा घुलमिल गई। मिस्बा ने अपने भाई को भी घर बुलाना शुरू किया और उसकी बेटी से बातें कराने लगी। उनकी इस हरकत का पता चलने पर पीड़िता के पिता ने विरोध किया। जिस पर कुछ दिन पहले ही दोनों उसके घर से चले गए और मोहम्मदी मस्जिद के पास किराए पर रहने लगे। पीड़िता के पिता का कहना है कि मिस्बा का भाई मुजीम निवासी मुफ्ती टोला उनकी बेटी काे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। 21 दिसंबर से उनकी बेटी लापता है। आरोप है कि मिस्बा ने अपने भाई मुजीम के साथ लड़की को भेज दिया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी इस हरकत में मिस्बा का पति नईम भी पूरा मददगार है।
पीड़िता के पिता का कहना है कि जब उसने मिस्बा और उसके पति नईम से अपनी बेटी के बारे में जानना चाहा तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने एसएसपी सतपाल अंतिल से शिकायत की। एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर पुलिस ने मुजीम, मिस्बा और नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *