मजदूर की फरियाद पर DIG ने लिखाई FIR:मुरादाबाद में रकम लेने के बाद भी ई-रिक्शा नहीं दे रहा था डीलर

मुरादाबाद में एक मजदूर की फरियाद पर DIG मुनिराज-जी ने 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मजदूर ने डीआईजी से शिकायत की थी कि रकम लेने के बाद भी ई-रिक्शा का डीलर उसे ई-रिक्शा नहीं दे रहा है। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी डीलर और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक युवक ने 82 हजार रुपए डीलर को देकर ई-रिक्शा खरीदा था।इसमें तय था कि ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन भी डीलर ही कराकर देगा। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से ई-रिक्शा की डिलीवरी भी नहीं दी गई।
इस मामले में पीड़ित ने थाने के भी चक्कर काटे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित फरियाद लेकर डीआईजी के पास पहुंचा। कटघर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला मझरा निवासी मोहम्मद शमीम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह इन्द्रा कालोनी निवासी आजाद सिंह को जानता था। आजाद ने उसे अपने पिता किरनपाल सिंह से भी मिलवाया था। जो परिवहन विभाग में सरकारी पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित ने आजाद सिंह से 82 हजार रुपये में ई-रिक्शा खरीदा था। जिसका रजिस्ट्रेशन भी उसी में कराना था। खाफी समय बीतने के बाद भी पित-पुत्र ने उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने आजाद सिंह और किरनपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *