भास्कर न्यूज | लुधियाना डीएमसी कॉलेज परिसर में वार्षिक डीएमसी पूर्व छात्र मिलन समारोह 2024 ‘लम्हे…दि नॉस्टेलजिक इंप्रिंट्स’ का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न भागों और विदेशों से आए 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम पहले बैच डायमंड जुबली 1964, गोल्डन जुबली बैच 1974 और सिल्वर जुबली बैच 1999 के लिए आयोजित किया गया था। दिन की शुरुआत सम्मान समारोह और अस्पताल और कॉलेज परिसर के दौरे से हुई। सचिव बिपिन गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रिंसिपल डॉ जीएस वांडर, डीन अकादमिक डॉ संदीप कौशल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ संदीप शर्मा, डॉ अश्वनी के चौधरी, डॉ बिशव मोहन चीफ कार्डियोलॉजिस्ट, हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट शामिल थे। अध्यक्ष डॉ. पुनीत ए पूनी, संयोजक डॉ. शिब्बा टी. छाबड़ा, समन्वयक डॉ. सुमन पुरी और सचिव डॉ. दिनेश जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वॉल ऑफ फेम – डीएमसी एंड एच बेस्ट ग्रेजुएट्स का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्नातकों के नाम प्रदर्शित किए गए हैं। प्रिंसिपल डॉ. जी.एस. वांडर ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व छात्र समिति के प्रयासों की सराहना की। पूर्व स्टूडेंट्स ने कॉलेज में बिताए दिनों को याद किया। इस बैठक का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम था। डी.एम.सी. पूर्व छात्र समिति के सभी सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण दिन में भाग लेने तथा योगदान देने के लिए सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया।


