ग्राम पाटन में मनाया गया योग दिवस

करही बाजार | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम पाटन विद्यालय में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम में योगा करवाया गया। टिक्की वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह कार्यक्रम ग्राम स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी मनाया गया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। ग्राम पाटन में योग दिवस पर योग युक्त नशामुक्त का भी स्लोगन दिया गया। सरपंच वैभवी टिक्की वर्मा, नाथू राम यदु शाला समिति अध्यक्ष, धनेश्वरी अश्वनी वर्मा उपसरपंच, मनीषा वर्मा, संतोषी अडिल, संगीता मरकाम पंच, भूपेंद्र वर्मा शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *