भास्कर न्यूज | बालोद जिले के लीड शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज में पहले चरण में बीए फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 20 जून तक 103 स्टूडेंट्स ने दस्तावेज जमा किया। जबकि प्रवेश के लिए कुल 637 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इस लिहाज से 534 स्टूडेंट्स नहीं पहुंचे। हालांकि प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के पहले 30 जून तक जिन स्टूडेंट्स के नाम पहली मेरिट लिस्ट में है, वह एडमिशन ले सकते हैं। प्रबंधन के अनुसार 20 जून तक बीसीए में 3, बीकॉम में 50, बीएससी गणित में 13, कम्प्यूटर साइंस में 20 और बॉयो में 60 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। इस लिहाज से सभी संकाय में अधिकांश सीटें खाली है। प्रबंधन का तर्क है कि इस बार दुर्ग विवि की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान प्रवेश के लिए 10 कॉलेजों के चयन करने का विकल्प दिया गया था। आवेदन करने वाले अधिकांश स्टूडेंट्स ने 10 कॉलेज का चयन किया है। इस वजह से पहले चरण में अधिकतर स्टूडेंट्स एडमिशन नहीं ले पाए हैं। पहली मेरिट लिस्ट में 349 स्टूडेंट्स के नाम लीड कॉलेज में बीए संकाय में फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 400 सीटें है। प्रवेश के लिए पहले चरण में कुल 637 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन आवेदन किया था। पहली मेरिट लिस्ट मंे 349 स्टूडेंट्स के नाम थे। इनमें से 103 एडमिशन ले चुके है। बीकॉम में फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 200 सीटें है। प्रवेश के लिए कुल 228 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन आवेदन किया है। मेरिट लिस्ट में 172 स्टूडेंट्स के नाम है। बीसीए में फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 50 सीटें है। जिसमें प्रवेश के लिए 35 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पहली मेरिट लिस्ट में सभी स्टूडेंट्स के नाम है।


