बालोद| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। एक वर्षीय कोपा, स्टेनो (हिंदी), वेल्डर, मैकेनिक डीजल और द्विवर्षीय इलेक्ट्रीशियन, फिटर ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर 25 जून तक पंजीयन कर सकते हैं। जानकारी आईटीआई से लें।


