भास्कर न्यूज | कवर्धा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला भाजपा की ओर से भोरमदेव मंडल में योग दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम भोरमदेव मंदिर प्रांगण में हुआ। आयोजन के प्रभारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा थे। कार्यक्रम की शुरुआत में जसविंदर बग्गा ने योग के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी की सोच से ही आज दुनिया के 177 देश योग दिवस मना रहे हैं। योग केवल आसन नहीं, यह एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इसके आठ सोपान होते हैं। योग अभ्यास का संचालन हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक अशोक चंद्रवंशी और रमेश साहू ने किया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू, मंडल अध्यक्ष मिलू साहू, दुर्गेश पांडे, धर्मेंद्र पटेल, भगत पटेल, प्रहलाद पटेल, गीता साहू, सालिक साहू, गौरी श्रीवास, रामजी मरावी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।


